अक्षरा सिंह ने स्टूडियो से दिए नए गाने के संकेत, तस्वीर देख फैंस हुए बेताब; कब मचेगा नया धमाल?

नए गाने की तैयारी में जुटी अक्षरा सिंह, स्टूडियो से शेयर की तस्वीर


मुंबई, 2 फरवरी। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने प्रोजेक्ट और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस हर पोस्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने नए गाने का संकेत देते हुए तस्वीर शेयर की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वे हाथ में कप लिए हुए, कंडेसर माइक्रोफोन के सामने खड़ी दिख रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "रोज थोड़ा बेहतर बनने और सीखने की कोशिश।"

अक्षरा की तस्वीर देख फैंस नए प्रोजेक्ट आने का अंदाजा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी नए गाने या म्यूजिक प्रोजेक्ट का संकेत हो सकता है।

अक्षरा का नाम भोजपुरी सिनेमा में उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और गायिकी से लाखों दिल जीते हैं। उनके गाने दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अभिनेत्री भी किसी खास मौके से पहले गाना जरूर रिलीज करती हैं।

अभी हाल ही में अक्षरा का एक नया गाना 'बालम जी' रिलीज हुआ था और इसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।

कहा जाता है कि अक्षरा के माता-पिता भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। यही कारण है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। अभिनेत्री ने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से शुरुआत की थी। उन्हें मुख्य रूप से 'तबादला', 'सरकार राज' और 'सत्या' जैसी एक्शन-रोमांस फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही अक्षरा 'बिग बॉस ओटीटी' समेत 'सर्विस वाली बहू', 'पोरस', और 'काला टीका' जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।

अभिनेत्री जल्द ही निरहुआ के साथ फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसका ट्रेलर आने वाला है। हालांकि, रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।

अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ चुका है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,949
Messages
15,986
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top