मां नर्मदा का परिक्रमा पथ होगा हरा-भरा, मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिए व्यापक पौधरोपण के निर्देश

मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी के पथ पर रोपे जाएंगे पौधे: प्रहलाद पटेल


भोपाल, 2 फरवरी। मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी के तट पर पौधे रोपे जाएंगे। राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए हैं।

पंचायत मंत्री पटेल ने नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आश्रय स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। पटेल ने जीवनदायिनी मां नर्मदा के जल को निर्मल बनाए रखने, उनके प्रवाह को अविरल सुनिश्चित करने तथा नर्मदा से जुडे समग्र विकास कार्यों के संबंध में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मंत्री पटेल ने अधिकारियों को परिक्रमा पथ पर प्रस्तावित पुल, पुलिया एवं ब्रिज के सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने को कहा और बैठक में विधानसभा से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़े विषयों का शीघ्र समाधान हो सके। बैठक में मां नर्मदा के संरक्षण एवं विकास को जनभागीदारी से जोड़ने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। यहां पूर्व में भी कई बार पौधे रोपण का अभियान चल चुका है। अब फिर इसी दिशा में सरकार प्रयासरत है।

दरअसल नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है, और यह नदी राज्य के बड़े हिस्से से होकर गुजरात पहुंचती है। इस नदी के जल से जहां लोगों की प्यास बुझती है, वहीं खेती की सिंचाई में मदद मिलती है। बैठक में छोटे सिह, दिनेश जैन, हर्षिका सिंह, अविप्रसाद एवं दीपक आर्य उपस्थित थे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,238
Messages
16,275
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top