टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा का अहम इम्तिहान! सर्जरी के बाद इंडिया-ए के लिए मैदान में उतरेंगे

टी20 वर्ल्ड कप: मुख्य टीम में शामिल होने से पहले वार्म अप मैच खेलेंगे तिलक वर्मा


नई दिल्ली, 2 फरवरी। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम में शामिल होने से पहले इंडिया-ए की ओर से एक वार्मअप मैच खेलेंगे। इंडिया ए सोमवार को यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसके बाद शुक्रवार को नामीबिया का सामना करेगी। 7 फरवरी से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

23 वर्षीय तिलक वर्मा इस महीने की शुरुआत में राजकोट में पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में थे। बैटिंग ऑलराउंडर आयुष बडोनी को इंडिया 'ए' का कप्तान बनाया गया है।

शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना था, लेकिन वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं किया गया। तिलक को बीते शुक्रवार सीओई में एक सिमुलेशन मैच खेलने के बाद टीम में शामिल किया गया है।

इस टीम में रियान पराग, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं। उनके साथ नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, मानव सुथार और अशोक शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। एन जगदीसन और उर्विल पटेल इंडिया 'ए' टीम में विकेटकीपिंग के विकल्प हैं।

ये वार्म-अप मैच मयंक की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का भी प्रतीक होंगे। मयंक पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के अभियान से बाहर हो गए थे, जिसके बाद बीते साल न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनकी सर्जरी हुई थी। इस बीच, रियान को सीओई में दाहिने कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है।

माना जा रहा है कि एम वेंकट रमन्ना वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए के हेड कोच होंगे, जबकि विनीत सक्सेना बल्लेबाजी कोच और अविनाश खंडेलवाल फील्डिंग कोच होंगे।

मेंस टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए भारत ए की टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,498
Messages
3,530
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top