एक्टिंग छोड़ धर्म की राह पर इशिका तनेजा का नया अभियान: 'बजट समावेशी, डॉलर गिरेगा, रुपया बढ़ेगा'

'सनातन धर्म की तरह बजट भी समावेशी,' एक्टिंग छोड़ धर्म की राह पर चलने वाली इशिका तनेजा ने शुरू किया नया अभियान


नई दिल्ली, 2 फरवरी। महाकुंभ से एक्टिंग छोड़ सनातन धर्म को अपनाने वाली अभिनेत्री इशिका तनेजा युवाओं को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रही हैं और अब श्री महालक्ष्मी फाउंडेशन के तहत महालक्ष्मी भारत अभियान का शुभारंभ किया है।

इशिका का कहना है कि यह उनका एकमात्र प्रयास देश और विदेशों तक में लक्ष्मी के अनेक रूपों को पहचान दिलाना और उनका सम्मान करना है। इसके अलावा, उन्होंने 1 फरवरी को पेश हुए बजट पर भी बात की और कहा कि अब डॉलर गिरेगा और रुपया बढ़ेगा।

श्री महालक्ष्मी फाउंडेशन की संस्थापक इशिका तनेजा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "हमने आज श्री महालक्ष्मी फाउंडेशन के तहत महालक्ष्मी भारत अभियान की शुरुआत की है जिसका मुख्य उद्देश्य अष्ट महालक्ष्मी के रूप जैसे गजलक्ष्मी हमारे मंत्रीजन हैं, वीरलक्ष्मी हमारी आर्मी है, विजयलक्ष्मी हमारे न्यायाधीश हैं, सन्तानलक्ष्मी आज की युवा पीढ़ी है, और ऐश्वर्यलक्ष्मी हमारी मीडिया और सोशल मीडिया है। हम इस सभी को धर्म से जोड़ना चाहते हैं और उसी का ये प्रयास है जिसे हम आठ राज्यों में ले जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारे अभियान से देश और विदेश के प्रतिनिधिमंडल जुड़ रहे हैं। हमारा सनातन धर्म इतना समावेशी, सुंदर और बड़ा है कि विदेश के लोग भी खुद को इससे जुड़ने से नहीं रोक पा रहे हैं। हिंदू राष्ट्र और संकल्प पर बात करते हुए इशिका तनेजा ने कहा, "हमारा देश हिंदू राष्ट्र तब बनेगा तब हम अपनी जड़ों को पहचानेंगे और सनातन धर्म को पहचानेंगे। आज के समय में विश्व स्तर पर मां लक्ष्मी को भ्रष्टाचार से जोड़ा जाता है, लेकिन हमें धर्म भाव और सेवा भाव से लक्ष्मी को जोड़ना पड़ेगा, और यही रास्ता भारत को हिंदू राष्ट्र बनने के रास्ते पर ले जाएगा।"

बजट पर बात करते हुए अभिनेत्री रहीं इशिका तनेजा ने कहा कि बजट में भी हिंदू धर्म और सनातन की झलक देखने को मिली। बजट भी लक्ष्मी का स्वरूप है और उसे रविवार माघ पूर्णिमा के दिन लाया गया। बजट भी भारत देश और हमारे धर्म की तरह समावेशी है, जिसने सबका ध्यान रखा है। हमारा भी उद्देश्य है कि हम अपने महालक्ष्मी भारत अभियान के जरिए हर वर्ग और जोड़े और हर तरफ भगवा की जय-जयकार हो।

बता दें कि इशिका तनेजा फिल्म 'इंदु सरकार', म्यूजिक वीडियो 'दिल मंगदी', और शॉर्ट टीवी सीरीज मिनी 'हद' का हिस्सा रही थी, लेकिन महाकुंभ 2025 में ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर धर्म की राह अपनाई थी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top