‘कित्थे रह गया’ पर आम्रपाली दुबे ने शेयर किया वीडियो, दिखाया मजेदार अंदाज

‘कित्थे रह गया’ पर आम्रपाली दुबे ने शेयर किया वीडियो, दिखाया मजेदार अंदाज


मुंबई, 2 फरवरी। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपने फैंस के दिलों में खास मौजूदगी रखती हैं। सोमवार को उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाबी सॉन्ग 'कित्थे रह गया' काफी ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स, सेलेब्रिटी वीडियो बनाकर ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। ट्रेंड को फॉलो करते हुए अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी शानदार वीडियो बनाया है। वे गाने के बोल पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं और कैमरे के सामने गाने की लय के साथ चेहरे के भाव बदल-बदलकर लुत्फ उठा रही हैं।

अभिनेत्री का ये अंदाज काफी आकर्षक लग रहा है और उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर स्माइली इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

फैंस को ये गाने काफी पसंद आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली का अंदाज इतना नेचुरल लग रहा है कि वे इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं।

गाना 'कित्थे रह गया' की बात करें तो इसे नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज में गाया, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे और संगीत अभिजीत वाघानी ने तैयार किया था।

आम्रपाली की लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं, अभिनेत्री भी अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं। आम्रपाली अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी हाथ आजमाती रहती हैं।

अभिनेत्री आम्रपाली अभी फिल्म 'माई से मिला द मैया वैष्णो देवी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब वे जल्द ही फिल्म 'सास बहू यमराज' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है और इसके निर्माता रोशन सिंह हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top