गुरजीत सिंह औजला का केंद्रीय बजट पर वार: बोले 'खोखला और जन-विरोधी', रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार की अनदेखी

गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया 'खोखला,' आम जनता की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप


नई दिल्ली, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बजट को दिशा और नीति से रहित बताते हुए कई सवाल खड़े किए।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आईएएनएस से कहा कि यह बजट रोजगार की बात ही नहीं करता। उद्योगों के लिए न तो कोई राहत दी गई है और न ही किसी तरह का समर्थन दिखाई देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में देश आगे कैसे बढ़ेगा। औजला ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर बजट आवंटन को भी बहुत कम बताया।

उन्होंने कहा कि क्या देश भर में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो चुकी है और क्या शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से सुधर गई है? जब तक इन बुनियादी क्षेत्रों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बजट 2026 पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को 'धड़ाम' करने वाला है और इसमें बताने लायक कुछ भी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बजट में विदेश में पढ़ाई सस्ती होने की बात की गई है, जिसका मतलब यह है कि अपने देश में पढ़ाई महंगी है।

राजपूत ने कहा कि इस बजट की न कोई दिशा है, न कोई स्पष्ट नीति, और न ही कोई सुरक्षा के मानक दिखाई देते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अपने पूरे जीवन में उन्होंने ऐसा बजट नहीं देखा है।

उन्होंने आगे सवाल उठाया कि इस बजट में किसान, युवा, महिला या आदिवासी समाज के लिए क्या है। उनके अनुसार, बजट में समाज के किसी भी वर्ग के लिए ठोस योजना या राहत नहीं है। सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया कि आम आदमी की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,519
Messages
3,551
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top