ओडिशा के सुनपुर बीच पर तीन दिवसीय उत्सव, लोककला-हस्तशिल्प का अद्भुत संगम, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, लुभाएगा पर्यटकों को

ओडिशा के सुनपुर बीच पर तीन दिवसीय उत्सव: लोककला, हस्तशिल्प और पर्यटन को नई पहचान


सोनपुर, 2 फरवरी। ओडिशा के गंजाम जिले में पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से सुनपुर बीच फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य और राज्य के बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रहे इस फेस्टिवल से क्षेत्रीय पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है।

चिकिटी के विधायक मनोरंजन दयान समंतरा ने बताया कि सुनपुर बीच फेस्टिवल तीन दिनों तक आयोजित होगा। इस महोत्सव में ओडिशा के भीतर और बाहर से कई नामचीन कलाकार भाग लेंगे। विशाखापट्टनम से एक नृत्य दल भी अपनी प्रस्तुति देगा। साथ ही, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की लोककला और परंपराएं दर्शकों तक पहुंच सकें।

वहीं, जिला कलेक्टर वी कीर्ति वासन ने बताया कि यह आयोजन जिले के स्तर पर आयोजित गोपालपुर बीच फेस्टिवल का एक विस्तारित रूप है। उन्होंने कहा कि ब्लू फ्लैग बीच के रूप में पहचान प्राप्त सुनपुर (सोनपुर) तट पर एक और महोत्सव आयोजित कर स्थानीय कारीगरों, लोक कलाकारों और अन्य हितधारकों के लिए विकेंद्रीकृत अवसर उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। इससे उनकी आजीविका के विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्थानीय हस्तशिल्प, खान-पान और पर्यटन से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे पर्यटकों को ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और समुद्री सौंदर्य का एक साथ अनुभव मिलेगा। माना जा रहा है कि सुनपुर बीच फेस्टिवल पर्यटन मानचित्र पर गंजाम जिले को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और कारीगरों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top