हरिद्वार: संत रविदास जयंती शोभायात्रा बनी खूनी जंग, दो गुटों की भिड़ंत में दो की मौत, कई घायल

हरिद्वार में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा, दो की मौत


भगवानपुर, 1 फरवरी। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में संत रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को निकाली गई शोभायात्रा उस समय हिंसा में बदल गई, जब भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई।

शुरुआती कहासुनी देखते ही देखते गंभीर झड़प में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। इस हिंसक संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी देते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि बीनारसी गांव में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर मिल चुकी है, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ लगातार गश्त की जा रही है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शव उठाने का विरोध किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top