रोहित शेट्टी फायरिंग केस: क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा, पुणे से 4 गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता से पूछताछ जारी

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को गिरफ्तार किया


मुंबई, 1 फरवरी। बॉलीवुड के निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति से अभी भी पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया।

रोहित शेट्टी के वर्ली स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी खुफिया जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुणे कनेक्शन तक पहुंची। जांच के दौरान पुणे से पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया, जिनमें से चार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पांचवें व्यक्ति से अभी भी गहन पूछताछ की जा रही है, क्योंकि पुलिस को संदेह है कि वह घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हो सकता है।

गिरफ्तार चार आरोपियों में आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (उम्र 19 वर्ष), निवासी गल्ली नंबर 2, कर्वेनगर, पुणे; सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (उम्र 20 वर्ष), पुणे का निवासी; समर्थ शिवशरण पोमाजी (उम्र 18 वर्ष), पुणे का निवासी और स्वप्नील बंडू सकट (उम्र 23 वर्ष), निवासी धायरी, पुणे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक एक-दूसरे से परिचित हैं और कथित तौर पर किसी पुरानी रंजिश या सोशल मीडिया विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच में पाया कि फायरिंग से पहले इनमें से कुछ आरोपियों ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास रेकी की थी। हथियारों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

रोहित शेट्टी ने घटना के बाद कहा था कि वे सुरक्षित हैं और पुलिस पर पूरा भरोसा है। इस मामले ने बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का समर्थन जताया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 

Forum statistics

Threads
9,548
Messages
9,585
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top