ओडिशा सीएम मोहन माझी ने 4 बार की सांसद व आदिवासी नेता सुषिला तिरिया के निधन पर जताया गहरा दुख

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने पूर्व सांसद सुषिला तिरिया के निधन पर शोक जताया


भुवनेश्वर, 1 फरवरी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व सांसद और प्रख्यात आदिवासी नेता सुषिला तिरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषिला तिरिया के निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आदिवासी नेता और पूर्व सांसद सुषिला तिरिया के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं और भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।”

उल्लेखनीय है कि सुषिला तिरिया चार बार सांसद रहीं। वह दो बार मयूरभंज लोकसभा सीट से और दो बार राज्यसभा की सदस्य रहीं। बताया जा रहा है कि वह फेफड़ों में संक्रमण के चलते इलाज करा रही थीं।

सुषिला तिरिया का राजनीतिक और सामाजिक जीवन आदिवासी समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से राजनीतिक जगत में गहरा शोक पसर गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top