बांसुरी स्वराज: बजट में महिला शक्ति का दम! युवाओं के सपनों संजोकर विकसित भारत की मज़बूत नींव रखेगा

महिला सशक्तीकरण का परिचय देता है यह आम बजट: बांसुरी स्वराज


नई दिल्ली, 1 फरवरी। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केंद्रीय बजट पर कहा कि इस बजट में महिला सशक्तीकरण का परिचय देखने को मिलता है। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि यह बजट न सिर्फ महिला सशक्तीकरण के लिए है, बल्कि यह प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए महिला नेतृत्व वाले विकास के मूल मंत्र को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नौवां बजट है। यह बजट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करता है। यह हर सेक्टर और हर वर्ग के लिए है। भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल हब बनाए जाएंगे। कैंसर की दवाएं और सस्ती हो गई हैं। यह बजट युवाओं की शक्ति को केंद्र में रखकर बनाया गया है। युवाओं पर केंद्रित पहलों में 1,500 से अधिक स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब और 2047 तक भारत को एआई डाटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने के लिए टैक्स में छूट शामिल है।

भाजपा सांसद ने बताया कि यह बजट किसानों, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्रों का भी समर्थन करता है। केंद्रीय बजट 2026–27 शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नए शैक्षणिक संस्थानों, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार के साथ देश के प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव नारी सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करेगा। यह बजट बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार तैयार करता है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्रीय बजट 2026–27 युवा शक्ति की सोच, ऊर्जा और नवाचार से प्रेरित है। यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक स्थिरता और भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखता है। जहां अवसर, नवाचार और विश्वास साथ-साथ आगे बढ़ते हैं। यह बजट गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण पर केंद्रित यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही हमारी सरकार का संकल्प है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
2,870
Messages
2,902
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top