टॉरी पाइन्स में 'मूविंग डे' पर सहिथ थीगला फिसले, जस्टिन रोज़ ने 6 शॉट की बढ़त से मचाया धमाल

टॉरी पाइन्स में ‘मूविंग डे’ पर फिसले सहिथ थीगला, जस्टिन रोज़ ने बनाई मजबूत बढ़त


सैन डिएगो, 1 फरवरी। फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन के तीसरे राउंड यानी ‘मूविंग डे’ पर भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर सहिथ थीगला को झटका लगा। उन्होंने 1 ओवर 73 का स्कोर किया, जिसके चलते वह संयुक्त छठे स्थान से फिसलकर संयुक्त 20वें स्थान पर पहुंच गए।

टॉरी पाइन्स के साउथ कोर्स पर खेलते हुए थीगला तीन बर्डी और चार बोगी ही लगा सके। पहले दो राउंड में 66 और 69 का शानदार कार्ड खेलने वाले थीगला अब कुल 8-अंडर पर हैं और टूर्नामेंट का एक ही राउंड शेष है।

वहीं शीर्ष पर जस्टिन रोज़ का दबदबा कायम रहा। उन्होंने 4-अंडर 68 का स्थिर और संयमित खेल दिखाते हुए कुल स्कोर 21-अंडर 195 तक पहुंचा दिया और 54 होल के बाद छह शॉट की बड़ी बढ़त बना ली। यह टूर्नामेंट का नया 54-होल रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद रोज़ ने 2019 में बनाया था, जो काइल स्टैनली (2012), टाइगर वुड्स (2008) और वुडी ब्लैकबर्न (1985) के प्रदर्शन के बराबर था। इनमें से केवल स्टैनली ही अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए थे।

रोज़ ने दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ की थी, जिसे एक समय आठ शॉट तक बढ़ा दिया।

अमेरिका के जोएल डाहमेन 4-अंडर 68 के साथ कुल 15-अंडर पर पहुंचते हुए दूसरे स्थान पर आ गए। डाहमेन इस सीजन में सशर्त स्थिति (कंडीशनल स्टेटस) में खेल रहे हैं और दो-कोर्स फॉर्मेट के कारण ही उन्हें इस टूर्नामेंट में मौका मिला। फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन उनके लिए फेडएक्स कप अंक और सीजन की शुरुआत में लय हासिल करने का अहम अवसर है।

भारतीय मूल के अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो अक्षय भाटिया 76 और 69 के राउंड के बाद कट से बाहर हो गए। वहीं इंडो-कनाडाई सुदर्शन येल्लामराजू ने 74 और 67 के बाद तीसरे राउंड में 71 का स्कोर किया और वह संयुक्त 45वें स्थान पर हैं।

पीजीए टूर पर वापसी कर रहे ब्रूक्स कोएप्का के लिए दिन निराशाजनक रहा। गेंद को अच्छी तरह मारने के बावजूद पुटिंग में उनकी बड़ी चूक देखने को मिली। पार-3 11वें होल पर तीन फीट का पार पुट चूकने से उन्हें डबल बोगी झेलनी पड़ी, जबकि पार-5 नौवें होल पर तीन फीट का बर्डी पुट भी नहीं लगा सके। उन्होंने पांच फीट के भीतर से छह पुट गंवाए और 73 का कार्ड साइन किया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top