जम्मू-कश्मीर में एसीबी के हत्थे चढ़ा शातिर जूनियर इंजीनियर, 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, 3 पुराने मामले भी

जम्मू-कश्मीर एसीबी ने रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार


जम्मू, 1 फरवरी। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को रियासी जिले में एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है।

एसीबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, रियासी जिले के गुलाबगढ़ माहोर स्थित बीडीओ कार्यालय में तकनीकी सहायक (टीए) के पद पर तैनात जूनियर इंजीनियर राहुल गंडोत्रा को 8,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी इंजीनियर ने शिकायतकर्ता द्वारा निष्पादित आरडीडी कार्य का बिल तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी द्वारा गोपनीय सत्यापन किया गया, जिसमें जूनियर इंजीनियर द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस स्टेशन एसीबी उधमपुर में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी लोक सेवक को शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ट्रैप टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के जम्मू स्थित रेहारी वार्ड नंबर-24 में मकान की तलाशी भी ली गई।

एसीबी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी राहुल गंडोत्रा के खिलाफ एसीबी उधमपुर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले से ही तीन एफआईआर दर्ज हैं और उन मामलों की जांच जारी है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top