जहाज निर्माण में चीन का जलवा बरकरार, 16 साल से वैश्विक बाजार में अग्रणी स्थिति कायम

2025 में चीन की वैश्विक जहाज निर्माण बाजार में अग्रणी स्थिति बनी रही


बीजिंग, 1 फरवरी। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार 2025 में तीन प्रमुख जहाज निर्माण संकेतकों में चीन की बाजार हिस्सेदारी लगातार 16 वर्षों तक विश्व के अग्रणी स्थानों में बनी रही है।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 में चीन में जहाज निर्माण की पूर्णता मात्रा 53.69 मिलियन डेडवेट टन तक पहुंच गई, जो वर्ष 2024 से 11.4% की वृद्धि है और विश्व की कुल मात्रा का 56.1% है।

नए ऑर्डर 107.82 मिलियन डेडवेट टन तक पहुंच गए, जो विश्व की कुल मात्रा का 69.0% है। दिसंबर 2025 के अंत तक, ऑर्डर बैकलॉग 274.42 मिलियन डेडवेट टन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 से 31.5% की वृद्धि है और विश्व की कुल मात्रा का 66.8% है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,789
Messages
2,821
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top