नितिन नवीन ने गुरु रविदास जयंती पर दिल्ली के मंदिर में की पूजा, महान संत के समानता संदेश का किया बखान

दिल्ली: नितिन नबीन ने गुरु रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना


नई दिल्ली, 1 फरवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ करोल बाग स्थित गुरु रविदास विश्रामधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नितिन नवीन और वीरेंद्र सचदेवा ने स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में संत श्री रविदास समाज के लिए शुभकामना संदेश भी लिखा।

देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की पावन जयंती पर उनके चरणों में पुष्प अर्पित करने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने कहा कि भारतीय संत परंपरा में गुरु रविदास भक्ति, समानता और मानवीय मूल्यों के अग्रदूत थे। गुरु रविदास ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से जाति भेद, सामाजिक असमानता और अन्याय का विरोध किया तथा प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना का जो दीप जलाया, वह सदैव देश को मार्गदर्शन देता रहेगा।

मंदिर प्रबंधन समिति और दिल्ली भाजपा के नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत और सम्मान किया तथा उन्हें संत श्री रविदास की एक छोटी स्मृति प्रतिमा भेंट की।

कार्यक्रम में नितिन नवीन और वीरेंद्र सचदेवा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख, दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीन शंकर कपूर, करोल बाग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर, पूर्व सांसद अनिता आर्य और भाजपा नेता विनय रावत, रविंद्र गुप्ता, विक्रम मित्तल, परीक्षित बागरी और मोहन लाल गिहारा भी मौजूद रहे।

इससे पहले 20 जनवरी को नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभालने से पहले कई धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की थी।

उन्होंने सुबह झंडेवाला मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और गोल मार्केट के पास मंदिर मार्ग पर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा की।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top