केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले: यह बजट ऐतिहासिक, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना होगा साकार

आम बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया-पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे


नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का बजट भारत के पिछले 12 वर्षों के सफर को संगठित करते हुए भविष्य के निर्माण का बजट है। पिछले वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर करीब 7.5 रही है। भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले 9 महीनों में महंगाई दर केवल 1.7 रही है, जो विश्व और भारत दोनों के लिए एक रिकॉर्ड है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र में मजबूत वृद्धि होगी। साथ ही नया भविष्य का निर्माण भी बजट से होने वाला है। ऑडियो-विजुअल गेमिंग इंडस्ट्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया गया है। यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर और हर नागरिक के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाला बजट है। खासकर टेलीकॉम सेक्टर और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय को इस बजट में बहुत अच्छा बढ़ावा मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत की ग्रोथ पोटेंशियल का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाएंगे। उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। शहरीकरण के लिए 4 हजार बसें दी जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने इनकम टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास रचा जा रहा है। पहले कांग्रेस के समय में 2 लाख रुपए तक की छूट दी जाती थी, लेकिन अब 12 लाख रुपए तक की आय वाले हर व्यक्ति को छूट दी जा रही है। शून्य प्रतिशत टैक्स वाली यह व्यवस्था क्रांति से कम नहीं है। इससे करोड़ों लोगों को लाभ होगा।

हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी। यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहा है। एक तरफ गणतंत्र दिवस का उत्सव था, तो दूसरी तरफ भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के परिणाम भी आए हैं, जो शक्तिशाली भारत के निर्माण के मजबूत संकेत दे रहे हैं। चारों स्तंभ, वास्तविक रूप से हमारी जड़ें, केंद्र, राजधानी, बिजनेस और अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत मजबूत पथ पर अग्रसर हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top