बिहार: मोतिहारी में नकली नोटों का काला कारोबार पकड़ा, लाखों की जाली करेंसी संग 10 जालसाज दबोचे

बिहार: मोतिहारी में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार


मोतिहारी, 1 फरवरी। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की पुलिस ने जाली (नकली) नोट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर इस नेटवर्क में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा भारत एवं नेपाल के लाखों रुपए की जाली करेंसी बरामद की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति जाली नोट लेकर नेपाल से बिहार आने वाले हैं। इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हरैया थाना के बोधी माई मंदिर के पास वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया।

वाहन चेकिंग के क्रम में बोधी माई मंदिर के पास से संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 18,500 रुपए के भारतीय जाली नोट बरामद हुए। इसके बाद दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कई लोगों के इस नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी दी।

इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आसूचना इकाई टीम के साथ अन्य जिलों में छापेमारी की गई। इसी क्रम में सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 25 लाख नकली नेपाली करेंसी, 1.40 लाख असली नेपाली करेंसी, 22 बंडल सादा पेपर, जाली नोट बनाने का केमिकल तथा अन्य सामाग्री, तीन मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर इस नेटवर्क के अन्य लोगों का भी पता कर रही है और उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top