केंद्रीय बजट विकसित भारत का रोडमैप, पीएम मोदी की गारंटी: केशव प्रसाद मौर्य बोले- यह सर्वस्पर्शी और समावेशी

विकसित भारत का रोडमैप है केंद्रीय बजट: केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 1 फरवरी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को विकसित भारत का रोडमैप बताया।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 गांव-गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला बजट है। यह गरीबों, महिलाओं, उत्तम स्वास्थ्य, कृषि विकास, और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है। सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण इस बजट के लिए उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी वाला बजट है। यह विकसित भारत का रोडमैप है। यह गरीब कल्याण तथा समग्र विकास पर केंद्रित बजट है। यह सर्व समावेशी बजट है। इसमें महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों, और सर्व समाज के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। यह समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की नींव रखने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 युवा और महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है। यह बजट ठोस नीतियों और परिणामोन्मुख दृष्टि के साथ विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाता है। आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है।

वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि संसद में प्रस्तुत बजट करोड़ों देशवासियों के संकल्पों की सिद्धि करने वाला बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उत्तर प्रदेश के लिए बजट में विशेष प्रावधान रखे गए हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदन में प्रस्तुत इस बजट ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला यह बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। उन्होंने लोक कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,778
Messages
2,810
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top