रोहित शेट्टी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से इंडस्ट्री में दहशत, IFTDA ने की कड़ी निंदा, CM से सुरक्षा की मांग

Ashok Pandit, Rohit shetty


मुंबई, 1 फरवरी। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं। राहत की बात है कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सुरक्षा बढ़ा दी। इस घटना की इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष और फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर प्रेस विज्ञप्ति पोस्ट करते हुए बताया, "फिल्म इंडस्ट्री रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता में है। रोहित शेट्टी भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और आइकॉनिक निर्देशकों में से एक हैं। ऐसी घटनाएं डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसोशिएसन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वह खुद इस मामले की निगरानी करें।"

एसोसिएशन का मानना है कि इस गंभीर घटना से इंडस्ट्री की नैतिकता और आत्मविश्वास को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। आईएफटीडीए को पूरा भरोसा है कि मुंबई पुलिस तेजी से और सख्त कार्रवाई करेगी। दोषियों को जल्द पहचानकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और रोहित शेट्टी और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि आईएफटीडीए इस मुश्किल समय में रोहित शेट्टी और उनके पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। एसोसिएशन उन्हें पूरा समर्थन और एकजुटता का भरोसा देता है।

बता दें, घटना के बाद मुंबई पुलिस ने 12 स्पेशल टीमों का गठन किया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर सतर्क नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया जा चुका है। 12 से ज्यादा टीमें अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक मोटरबाइक पर सवार हमलावर दिखे। पुलिस का शक है कि इसी बाइक से फायरिंग की गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। अभी तक हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है, जांच जारी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top