गायिकी ने बदला भाग्य! गरीबी से निकलकर निरहुआ ऐसे बने भोजपुरी के मेगास्टार, पढ़ें अनसुनी कहानी

गायिकी ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार


मुंबई, 1 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका नाम हर कोई जानता है और उनके गाने और फिल्में करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हैं। शुरुआत में वह एक छोटे गायक थे। उनका पहला हिट म्यूजिक एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसी एल्बम ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और आगे चलकर वह फिल्मों में भी कदम रखने में सफल हुए।

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था। उनका परिवार खेती करता था और आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे। रोजी-रोटी के लिए उनके पिता उन्हें और उनके छोटे भाई प्रवेश को लेकर कोलकाता चले गए। वहां वे दिहाड़ी मजदूरी करने लगे। वहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बीकॉम की डिग्री हासिल की।

निरहुआ ने बचपन से ही गायिकी में रुचि दिखाई। उनके परिवार में पहले से ही बिरहा गायन की परंपरा थी। उनके चचेरे भाई भी गायिकी में माहिर थे। निरहुआ ने शुरुआत स्टेज शोज से की और धीरे-धीरे उन्हें गाने के ऑफर मिलने लगे। 2003 में उनका पहला एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' रिलीज हुआ, जो हिट साबित हुआ। इस एल्बम की सफलता ने उनके लिए रास्ते खोल दिए और लोगों ने उन्हें इस नाम से पहचानना शुरू कर दिया।

सिंगिंग में सफलता मिलने के बाद निरहुआ ने 2006 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'हमको ऐसा वैसा न समझो' थी, इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' आई, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद से निरहुआ लगातार हिट फिल्मों का हिस्सा बने। उन्होंने 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ चलल लंदन', और 'निरहुआ चलल ससुराल' जैसी फिल्में कीं, जो दर्शकों के बीच सुपरहिट रहीं।

निरहुआ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने 2012 में 'बिग बॉस सीजन 6' में हिस्सा लिया और अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके अलावा, उन्होंने देशभक्ति फिल्मों जैसे 'पटना से पाकिस्तान' और 'बॉर्डर' में भी काम किया, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

निरहुआ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर भोजपुरी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। यूपी सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से भी नवाजा। आज निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। राजनीति में भी निरहुआ सक्रिय हैं और जनता की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटते।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top