बजट 2026-27 पर व्यापारियों-ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया, कुछ को संतोष, तो कई को राहत न मिलने का मलाल

बजट पर व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं संतोष, तो कहीं निराशा


नोएडा, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, जिस पर व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। किसी ने इसे संतोषजनक बताया तो किसी ने कहा कि अभी पूरा बजट समझने के बाद ही साफ राय दी जा सकती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बजट बुरा नहीं है, लेकिन व्यापारियों के लिए इसमें खास राहत की कमी जरूर महसूस की गई है।

सेक्टर 18 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप के मालिक नीरज माहेश्वरी ने बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, उनमें कुछ अच्छी बातें जरूर हैं। उन्होंने कहा कि दवाइयों की बढ़ती कीमतों को लेकर जो बातें बजट में कही गई हैं, वह एक अच्छा कदम है। अगर वाकई इन घोषणाओं को ठीक से लागू किया जाता है तो आम लोगों को राहत मिल सकती है।

लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के लिए बजट में कोई खास घोषणा नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब चीजें महंगी होती हैं तो उसका असर सीधे व्यापार पर पड़ता है और जब सस्ती होती हैं तो उसमें भी मार्जिन कम हो जाता है, लेकिन व्यापारियों के हित में कोई ठोस वादा या फायदा बजट में नजर नहीं आया। फिर भी उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर बजट ठीक लग रहा है और पूरा बजट देखने-पढ़ने के बाद ही अंतिम राय दी जा सकती है।

वहीं, एआरएम ज्वेलर्स के मालिक अतुल मेहरा ने बजट को मोदी सरकार के नेतृत्व में अच्छा बजट बताया। उन्होंने कहा कि सोना और चांदी को लेकर बजट में कोई सीधी बड़ी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट के बाद बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है, जो ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। उनके मुताबिक जो लोग लंबे समय से सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सही मौका है। अब लोग बच्चों की शादी के लिए या निवेश के तौर पर सोना और चांदी आराम से खरीद सकते हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top