बाबा रामदेव का बड़ा बयान: 'शतक' फिल्म हर भारतीय में जगाएगी देशभक्ति, संघ के 100 साल का गौरव

आरएसएस की शताब्दी फिल्म 'शतक' पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया, 'यह हर भारतीय के दिल में देशभक्ति जगाएगी'


मुंबई, 1 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 साल पूरे हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' तैयार की गई है। यह फिल्म न केवल संघ की यात्रा और योगदान को दर्शाती है, बल्कि समाज में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी जागृत करती है। फिल्म के टीजर ने ही दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है और अब इसको लेकर योगगुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

फिल्म 'शतक' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा, "संघ की शताब्दी केवल वर्षों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह सौ साल की निष्ठा, सेवा और राष्ट्रभक्ति की साधना है। यह फिल्म देशभक्ति की भावना को जीवंत करती है। यह फिल्म संघ की सौ वर्षों की वैचारिक यात्रा, सामाजिक योगदान और देश के प्रति समर्पण को सरल और प्रभावी ढंग से दिखाएगी।"

बाबा रामदेव ने फिल्म टीम को बधाई देते हुए कहा, "संघ ने हमेशा भारतीय समाज की एकता और राष्ट्र की अखंडता के लिए काम किया है। संघ का योगदान सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। फिल्म 'शतक' उन लाखों स्वयंसेवकों के त्याग और निःस्वार्थ सेवा को भी सम्मान देती है, जिन्होंने समाज और देश के लिए समय और ऊर्जा समर्पित की।"

उन्होंने कहा, "हम मिट जाएं, रहें न रहें, तेरा वैभव अमर रहे, मां... इसी संकल्प की जागृति समाज में हो। यह फिल्म दर्शकों को संदेश देती है कि सेवा और संस्कार के माध्यम से ही समाज मजबूत और देश सशक्त बन सकता है। यह फिल्म इतिहास याद दिलाती है, साथ ही युवाओं में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना को भी बढ़ावा देती है।"

फिल्म 'शतक' में संघ के 100 वर्षों का सफर दिखाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघ की भूमिका, आपातकाल के कठिन समय में संगठन की सोच और समाज के लिए किए गए योगदान को फिल्म में प्रमुखता से दर्शाया गया है। टीजर में साफ है कि यह फिल्म पुरानी धारणाओं और आलोचनाओं को तथ्यों के आधार पर सामने लाती है।

फिल्म में संघ से जुड़े घटनाक्रम, आदर्शों, रचनात्मक दृष्टि और सांस्कृतिक मूल्यों को सरल भाषा में पेश किया गया है, ताकि हर उम्र के दर्शक इसे समझ सकें।

'शतक: संघ के 100 वर्ष' 19 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top