पटना के बिहटा में उर्स से लौट रहे ऑटो को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 2 गंभीर

बिहार: पटना में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह की मौत, दो अन्य घायल


पटना, 1 फरवरी। बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के लखनपुर के पास की बताई जा रही है।

रात में एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बिहटा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुक्ति नारायण सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार लोग मनेर से उर्स देखकर वापस आरा लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

इस घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के क्रम में एक घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी लोग आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका गहन उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top