गौरव वल्लभ का ऐलान: बंगाल में TMC 25 सीटों पर सिमटकर करेगी विदाई, भाजपा बनाएगी दमदार सरकार

बंगाल में टीएमसी 25 सीटों पर सिमटेगी, भाजपा बनाएगी सरकार: गौरव वल्लभ


नई दिल्ली, 31 जनवरी। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा के नेतृत्व में बंगाल में सुशासन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें गृहमंत्री ने कहा कि बंगाल में हर तरह से प्रशासन फेल हो गया है। 2026 का साल टीएमसी को 'टाटा बाय-बाय' कहने का साल है।

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन वाली पश्चिम बंगाल की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उनकी हरकतें भी वैसी ही हैं, जैसी बिहार चुनाव में राजद की थीं। नतीजा यह हुआ कि राजद 25 सीटों पर आकर खड़ी हुई। जिस घबराहट में ममता बनर्जी बयान दे रही हैं, टीएमसी के नेता इधर-उधर भाग रहे हैं, उससे साफ है कि बंगाल चुनाव में भी टीएमसी 25 सीटों पर सिमट जाएगी और बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन वाली सरकार बनेगी।

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने आर्थिक सर्वेक्षण और आरटीआई एक्ट को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे इतने अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें अभी तक यह नहीं पता कि आर्थिक सर्वेक्षण बाध्यकारी नहीं होता। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीआई नेताओं को यकीन दिलाना चाहता हूं कि आरटीआई की ताकत को देश में किसी भी तरह से कमजोर नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने संसद सत्र शुरू होने से पहले अपने भाषण में बताया था कि बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस करेगा। आने वाला बजट 2047 तक विकसित भारत के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह आगामी बजट युवाओं के सपनों को साकार करने वाला होगा। यह भारत के लोगों के सपनों को साकार करने वाला होगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,490
Messages
9,525
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top