आईपैक ईडी केस: अर्जुन सिंह का सुप्रीम कोर्ट से आग्रह, ममता बनर्जी के खिलाफ तुरंत जारी हो अरेस्ट वारंट

आईपैक ईडी रेड केस: अर्जुन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से की ममता बनर्जी को जेल भेजने की मांग


बैरकपुर, 31 जनवरी। कोलकाता में आईपैक के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 3 फरवरी को अहम सुनवाई होने वाली है। इसे लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए अरेस्ट का ऑर्डर आना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि सवाल यह है कि अगर ममता बनर्जी की जगह कोई और ईडी की कार्रवाई के दौरान फाइल लेकर जाता तो उसे जेल भेजा जाता। ममता बनर्जी को 14 दिन का समय क्यों दिया गया? सुप्रीम कोर्ट को 3 फरवरी को ममता बनर्जी को जेल जाने का आदेश देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं भी उन फाइलों को लेकर आऊंगा, जिसमें मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। मेरा क्या कर पाएंगे?

बैरकपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि वह गृह मंत्री हैं और हमारी पार्टी के नेता भी हैं। वह जो कुछ भी कहते हैं, वह सही और कानून के मुताबिक होता है। लेकिन इन चोरों को सिर्फ कोर्ट के आधार पर नहीं छोड़ा जा सकता। पहले इन चोरों को हिरासत में लेना चाहिए और फिर न्याय मिलना चाहिए। ममता बनर्जी की जगह कोई ओर फाइल ले जाता तो जेल जाता।

एसआईआर को लेकर टीएमसी के विरोध पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल के लोग पागल हैं। एसआईआर के नाम पर इतने सारे रोहिंग्या मुसलमान बॉर्डर की तरफ भाग गए। क्या आपने नहीं देखा, क्या वे देख नहीं सकते। जब सुनवाई होती है तो गायब क्यों रहते हैं। वे रोहिंग्या हैं, वे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमान हैं। वे किस भाषा में बात करते हैं, उनसे पूछिए। सुनवाई से ये सभी भाग क्यों रहे हैं?

नाजिराबाद आग घटना के आरोपी के सीएम ममता बनर्जी से लिंक होने पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि वह एक फाइनेंसर है। ममता बनर्जी उन्हें टेंडर दे रही हैं। जो लोग ममता बनर्जी के साथ विदेश दौरे पर जा रहे हैं, उन सभी की कंपनियां पिछले साल बंद हो गई हैं। अभी तक आरोपी को पकड़ने में पुलिस प्रशासन सफल नहीं हो पाई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,602
Messages
2,634
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top