सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, प्रवीण खंडेलवाल का दावा: महाराष्ट्र में NDA सरकार लाएगी हर चेहरे पर मुस्कान

‘हर चेहरे पर मुस्कान होगी,’ सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर बोले प्रवीण खंडेलवाल


नई दिल्ली, 31 जनवरी। अजित पवार की सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मैं अपनी तरफ से सुनेत्रा पवार को बधाई देता हूं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र की एनडीए सरकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगी।

नई दिल्ली में उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह अजीत पवार एनडीए के साथ जुड़े थे और आम लोगों की भलाई के लिए सबके साथ मिलकर काम किया है, उसी तरह सुनेत्रा पवार के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर उस पहल को पूरा करेगी जिससे आम लोगों को फायदा हो। हर चेहरे पर मुस्कान हो, किसी के चेहरे पर आंसू न हो।

हाल ही में विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया था।

प्रवीण खंडेलवाल ने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। एक तरफ सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं, तो दूसरी तरफ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ऐसे बहुत सारे उदाहरण मिलेंगे जो पीएम मोदी के विजन और नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक हैं।

घुसपैठ पर केंद्र सरकार की नीतियों पर भाजपा सांसद ने कहा कि घुसपैठ को खत्म करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पक्का इरादा है। देश में नक्सलवाद को धीरे-धीरे खत्म किया गया है और घुसपैठ को भी निश्चित रूप से खत्म किया जाएगा। किसी भी प्रकार का अवैध घुसपैठिया भारत में नहीं रहेगा, यह हमारी सरकार का संकल्प है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top