दिल्ली में 'रन विद द नेवी': इंडियन नेवी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण, 14000 धावकों का जोश गूंजेगा कर्तव्य पथ

रन विद द नेवी: नई दिल्ली में रविवार को इंडियन नेवी हाफ मैराथन का दूसरा एडिशन


नई दिल्ली, 31 जनवरी। इंडियन नेवी 'रन विद द नेवी' टैगलाइन के साथ रविवार को देश की राजधानी में इंडियन नेवी हाफ मैराथन (आईएचएनएम) का दूसरा एडिशन आयोजित करेगी, जिसमें करीब 14,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

इंडियन नेवी हाफ मैराथन तीन रेस कैटेगरी में होगी। इनमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21.1 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं, जो इसे सभी धावकों के लिए एक समावेशी कार्यक्रम बनाता है। इस कार्यक्रम में 24 देशों के 88 धावकों की भागीदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व भी आकर्षित हुआ है।

प्रत्येक प्रतिभागी को एक यादगार अनुभव देने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेस का रास्ता इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ को कवर करेगा। आईएचएनएम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिष्ठित हस्तियां, नागरिक मेहमान और जाने-माने खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष दौड़/वॉक का भी आयोजन किया जा रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम को प्रमुख एजेंसियों से समर्थन मिला है, जिसमें दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एम्स और एएफआई सर्टिफिकेशन इस रेस को सबसे अलग बनाते हैं।

हर प्रतिभागी को एक शानदार फिनिशर मेडल, प्रीमियम रनिंग टी-शर्ट, आरएफआईडी टाइमिंग बिब, क्यूरेटेड गुडी बैग, रेस के बाद रिफ्रेशमेंट और रेस के दिन की मुफ्त तस्वीरें मिलेंगी। हाफ मैराथन के रास्ते में हाइड्रेशन और मेडिकल सहायता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना का जश्न मनाना है। एक रोमांचक रेस मार्ग, सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख भागीदारों के अटूट समर्थन के साथ, यह कार्यक्रम नौसेना के नाविकों और अधिकारियों के साथ दौड़ने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए तैयार है।

दूसरे एडिशन के साथ, भारतीय नौसेना स्वास्थ्य और भाईचारे की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है। प्रतियोगी इस रोमांचक रेस डे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे नई दिल्ली के बीचों-बीच इस शानदार खेल आयोजन में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,416
Messages
9,451
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top