एयरोसिटी बनेगा दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज हब, गोल्डन लाइन अब सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगी यात्रियों को

दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन बनेगा बड़ा इंटरचेंज हब, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जुड़ेगी गोल्डन लाइन


नई दिल्ली, 31 जनवरी। दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन अब एक बड़ा इंटरचेंज हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा, क्योंकि दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत बन रही तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन (जिसे पहले सिल्वर लाइन भी कहा जाता था) से इसे जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में गोल्डन लाइन को एयरोसिटी से आगे बढ़ाकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तक 2.263 किलोमीटर के हिस्से को मंजूरी मिल गई है। यह विस्तार पूरी तरह अंडरग्राउंड होगा और यात्रियों को दक्षिण दिल्ली से एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल तक सीधी और आसान पहुंच देगा।

भविष्य में यह स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज बन सकता है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रस्तावित अलवर कॉरिडोर के लिए भी यहां इंटरचेंज की व्यवस्था होगी। इसके लिए स्टेशन में पहले से ही जरूरी स्ट्रक्चरल प्रावधान किए जा रहे हैं। गोल्डन लाइन और एनसीआरटीसी कॉरिडोर एक-दूसरे को क्रास करेंगे। लेकिन, इंटीग्रेशन के लिए डिजाइन तैयार रखा गया है।

नए एयरोसिटी स्टेशन में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गोल्डन लाइन के बीच प्लेटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म (एक तरफ) और कॉनकोर्स-टू-कॉनकोर्स पेड एरिया कनेक्टिविटी होगी, जिससे यात्रियों के लिए बदलाव बहुत सुगम हो जाएगा। गोल्डन लाइन का प्लेटफॉर्म करीब 22 मीटर गहराई पर बनेगा और यह काफी लंबा होगा लगभग 290 मीटर, जबकि सामान्य इंटरचेंज स्टेशन 260 मीटर के आसपास होते हैं।

इस विकास से दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों जैसे तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, खानपुर, महिपालपुर, वसंत कुंज, छतरपुर, साकेत आदि को फायदा होगा। इन इलाकों से एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों तक पहुंच आसान और तेज हो जाएगी। खासकर टर्मिनल-1 जाने वाले यात्रियों को अब गोल्डन लाइन से सीधा कनेक्शन मिलेगा। टर्मिनल-आईडी के यात्री भी गोल्डन लाइन से एयरोसिटी पहुंचकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से आगे की यात्रा कर सकेंगे। यह पूरी योजना दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,720
Messages
2,752
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top