हामिद अंसारी के 'विदेशी आक्रांता भारतीय थे' वाले बयान से बवाल, सपा विधायक रविदास का पलटवार: बोले- इतिहासकार ही सच बताएंगे

हामिद अंसारी के 'गजनी भारतीय था'वाले बयान पर बोले रविदास-इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन कर सकते हैं


लखनऊ, 30 जनवरी। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर देश की सियासत में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उनके द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान दिए गए इस बयान कि इतिहास की किताबों में जिन विदेशी आक्रांताओं और लुटेरों का जिक्र किया गया है, वे असल में भारतीय थे।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के एमएलए रविदास मेहरोत्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इतिहास से जुड़े तथ्यों को लेकर यदि किसी की अलग राय है या कोई बदलाव की बात करता है, तो इस विषय में केवल इतिहासकार ही सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम भारतीयों की समझ यही है कि विदेशी लोगों ने भारत पर आक्रमण किया और देश को लूटने का काम किया।

रविदास मेहरोत्रा ने एक सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है, लोगों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और विकास के अधिकांश कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता में भारी नाराजगी है, जिसके चलते भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक लोगों का सामना करने से बच रहे हैं।

सपा विधायक ने आगे कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रदेश में यह स्थिति साफ नजर आ रही है कि भाजपा सरकार के खिलाफ न केवल जनता में बल्कि खुद विधायकों के बीच भी जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कहीं जनता विधायकों का घेराव कर रही है, तो कहीं विधायक ही मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं।

रविदास मेहरोत्रा ने प्रदेश की शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई ठोस व्यवस्था ही नहीं रह गई है। उन्होंने बजट के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कोई भी ठोस काम नजर नहीं आ रहा है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,324
Messages
9,359
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top