अजित पवार की मौत पर विपक्ष की शर्मनाक राजनीति पर भड़के शाहनवाज, बोले- ऐसा ओछा स्तर पहले कभी नहीं देखा

अजित पवार की मौत पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष: शाहनवाज हुसैन


नई दिल्ली, 30 जनवरी। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति करने पर उतर गया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि विपक्षी नेता-चाहे ममता बनर्जी हों, मल्लिकार्जुन खड़गे हों या अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता-इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे आखिर किस बात पर सवाल उठा रहे हैं? यह एक हादसा था, इसकी जांच होगी और सही प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। साजिश की बात करना बहुत दुखद है। ऐसा ओछा विपक्ष और ऐसी ओछी राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई।

पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान 'गजनी, लोदी भारतीय लुटेरे थे' पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हामिद अंसारी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत दुखद है, खासकर यह देखते हुए कि वे उपराष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर रह चुके हैं। महमूद गजनवी, जिसने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, उसे भारतीय लुटेरा बताया जा रहा है। यह इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना है। उन्हें ऐसे बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारत में उनके बयान का विरोध हो रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का जिक्र करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शशि थरूर संविधान की ड्यूटी निभाते हुए पार्टी की ड्यूटी भी निभा रहे हैं। जब देश का सवाल था, तो उन्होंने देश की ड्यूटी निभाई, लेकिन कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ता नेताओं पर विश्वास नहीं है। पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने सही कहा है कि टैलेंटेड नेता से राहुल गांधी को डर लगता है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल सरकार जानबूझकर घुसपैठियों की मदद करने के लिए बीएसएफ को जमीन नहीं दे रही है। ऐसा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे ही देश की एक राज्य सरकार का बीएसएफ को बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए जमीन देने से इनकार करना एक गंभीर मामला है।
 

Forum statistics

Threads
9,263
Messages
9,298
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top