कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रखा गया: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रखा गया: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह


नई दिल्ली, 30 जनवरी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा की है। सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रख दिया है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद इस रेलवे स्टेशन का नाम अब शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन हो गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया है।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद भी दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद, जिन्होंने कठुआ की जनता की उस मांग पर तुरंत कार्रवाई की, जिसमें धरती के पुत्र शहीद सुनील कुमार चौधरी के नाम पर कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की गई थी।

गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आधिकारिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में भारतीय रेलवे की तरफ से सेंट्रल रेलवे के पुणे डिविजन में आने वाले एक स्टेशन का नाम अधिकारिक रूप से बदले जाने का ऐलान किया गया था। यहां के अहमदनगर स्टेशन को अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन के नाम पर रखा गया। स्टेशन का नाम बदले जाने को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि बताया गया।

भारतीय रेलवे की तरफ से ये बदलाव महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन और भारत के महासर्वेक्षक के लेटर के अनुरूप किया गया। बताया गया कि स्टेशन का नाम जरूर बदला गया, लेकिन इसके स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया। भारतीय रेलवे के अनुसार अहिल्यानगर स्टेशन कोड एएनडी ही रहेगा।
 

Forum statistics

Threads
9,241
Messages
9,276
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top