गिरिराज सिंह का बयान: सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों को दी आर्थिक आजादी, महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

नीतीश कुमार ने बिहार में जीविका दीदियों को दी नई ऊर्जा: गिरिराज सिंह


पटना, 30 जनवरी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की सोच और प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा लाभ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है।

गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बताया कि पहले महिलाओं को जो 10,000 रुपए दिए गए थे, वह केवल एक आर्थिक मदद नहीं थी, बल्कि उनके जीवन को बदलने का एक मंच था। सरकार की सोच साफ है कि महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ाया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए 2 लाख रुपए तक का सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री मोदी ने तीन करोड़ 'लखपति दीदियों' की पहचान की है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'जीविका दीदियों' को नई ऊर्जा देकर इस अभियान को और मजबूत किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने इस पहल का मजाक उड़ाया और इसे चुनावी कदम बताया, लेकिन समय के साथ यह साफ हो गया है कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक दूरदर्शी योजना है, जो उनके जीवन और परिवारों को मजबूत कर रही है।

गिरिराज सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह एक मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने जो भी कहा होगा, वह सोच-समझकर और सही ही कहा होगा।

उत्तर प्रदेश में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों के स्थायी पुनर्वास को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता दी गई थी, तब भी कई लोगों ने सवाल उठाए थे। आज जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कदम उठा रहे हैं, तो यह सोचना जरूरी है कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश है, जहां ये हिंदू जाकर शरण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी करती है।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से बड़ा कोई कदम नहीं हो सकता और यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश देती है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार की ये योजनाएं केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाने का रास्ता खोल रही हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,670
Messages
2,702
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top