मध्य प्रदेश में बड़ा IPS फेरबदल: 14 अधिकारियों के तबादले, भोपाल के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए

मध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले


भोपाल, 29 जनवरी। मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के 14 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, इनमें सबसे प्रमुख है भोपाल का पुलिस आयुक्त। हरिनारायण चारी मिश्रा के स्थान पर भोपाल पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संजय कुमार को सौंपी गई है।

गृह विभाग के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी का विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है और उनके पास मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी रहेगी।

नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर राव को तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में किए गए इस बदलाव के चलते उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश योग को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा अब नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होंगे, वहीं परिवहन विभाग के आयुक्त विवेक शर्मा को पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है, वहीं संचालक खेल एवं योग कल्याण राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी हुए आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन के अभय सिंह अब पुलिस महानिरीक्षक योजना होंगे।

भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र एससीआरबी के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार अब भोपाल के पुलिस आयुक्त होंगे। इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक (योजना) संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक चैत्रा एन अब शहडोल जोन की पुलिस महानिरीक्षक होंगी। इसके अलावा, पुलिस महानिरीक्षक शिकायत एवं मानव अधिकार आयोग ललित सकवार अब बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top