गंजम के लोक कलाकार सीमांचल पात्रा को पद्मश्री सम्मान, नौ दशक की तपस्या ने बढ़ाया ओडिशा का मान

गंजम के लोक कलाकार सिमांचल पात्रा को पद्म श्री सम्मान, 9 दशक की तपस्या ने बढ़ाया ओडिशा का मान


गंजम, 26 जनवरी। ओडिशा में गंजम जिले के मशहूर लोक कलाकार सीमांचल पात्रा को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें इस वर्ष ओडिशा की चार विशिष्ट हस्तियों को शामिल किया गया है। इनमें सीमांचल पात्रा का नाम पारंपरिक लोक नाट्य को संरक्षित और लोकप्रिय बनाने में उनके जीवन भर के समर्पण के लिए चुना गया है।

लगभग नौ दशक से अधिक समय से लोक कला की सेवा कर रहे 90 वर्षीय सीमांचल पात्रा ओडिशा के पारंपरिक प्रह्लाद नाटक के सबसे प्रमुख गुरुओं में गिने जाते हैं। उन्होंने न केवल इस कला रूप को जीवित रखा, बल्कि नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देकर इसे आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके शिष्यों की संख्या आज सैकड़ों में है, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोक नाट्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

पुरस्कार की घोषणा के बाद गंजम जिले के दिगापहांडी ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव बामोकेई में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा गांव गर्व से झूम उठा।

स्थानीय निवासियों और परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान दशकों की तपस्या और साधना का परिणाम है। उनका मानना है कि इस उपलब्धि से न केवल बामोकेई गांव बल्कि पूरे गंजम जिले और ओडिशा राज्य का नाम रोशन हुआ है। कला प्रेमियों का कहना है कि सीमांचल पात्रा को मिला यह पद्म श्री पुरस्कार लोक कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगा।

सीमांचल पात्रा ने आईएएनएस को बताया, "मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।"

पड़ोसी बापी प्रधान ने आईएएनएस को बताया, "सीमांचल पात्रा जी को पद्मश्री पुरस्कार मिला है, जो हमारे गांव के हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। उनकी उम्र करीब 90 साल है। 50-60 साल की उम्र तक उन्होंने हिरण्यकश्यप का रोल किया। मैं प्रधानमंत्री मोदी को इतने छोटे से गांव के किसी व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

पड़ोसी श्रीनु प्रधान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सीमांचल पात्रा का सम्मान मिल रहा है। हमारे गांव के लिए गर्व की बात है। हम लोग बहुत खुश हैं। सरकार को हम लोग धन्यवाद देते हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top