झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा, अकादमिक सहयोग पर हुई चर्चा

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा, अकादमिक सहयोग पर हुई चर्चा


लंदन/रांची, 25 जनवरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्रिटेन प्रवास के दौरान विश्वविख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने इस संस्थान में कई वर्षों तक सेवा देने वाले महान दार्शनिक-शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झारखंड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।

सीएम हेमंत सोरेन ने डॉ. राधाकृष्णन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से लंबे और गौरवपूर्ण जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वे पूर्व और पश्चिम की बौद्धिक परंपराओं के बीच एक सशक्त सेतु थे। बताया गया कि वर्ष 1936 में डॉ. राधाकृष्णन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्पाल्डिंग प्रोफेसर ऑफ ईस्टर्न रिलिजन्स एंड एथिक्स नियुक्त किया गया था और वे 1952 तक ऑल सोल्स कॉलेज के फेलो रहे। इसके बाद वे 1975 तक कॉलेज के मानद फेलो भी रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 1931 में उन्हें ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की मानव विज्ञान प्रोफेसर अल्पा शाह ने झारखंड प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का औपचारिक अभिनंदन किया। यहां हुई बैठक में झारखंड के छात्रों के लिए डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, शोध के नए अवसर, फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम और संयुक्त शोध परियोजनाओं पर चर्चा हुई। खास तौर पर जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, आदिवासी कल्याण और विरासत अध्ययन जैसे विषयों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

ऑल सोल्स कॉलेज के दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सफोर्ड की ऐतिहासिक रैडक्लिफ कैमरा लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया, जिसे वैश्विक ज्ञान परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

सीएम ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा, शोध और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारी में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के युवा विद्वानों और संस्थानों को वैश्विक स्तर पर अवसर मिल सकें। उन्होंने शिक्षा, शोध और वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों में निवेश के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने विशेष रूप से राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से युवा शोधकर्ताओं को समर्थन देने की बात कही। ऑल सोल्स कॉलेज के भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक रैडक्लिफ कैमरा का भी दौरा किया। 18वीं शताब्दी में निर्मित यह प्रसिद्ध गोलाकार पुस्तकालय बोडलियन लाइब्रेरी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विश्वभर में विद्या, शोध और बौद्धिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top