अंडर-19 वर्ल्ड कप: 'सुपर सिक्स' में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 'सुपर सिक्स' में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया


विंडहोक, 25 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर सिक्स मैच अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 32.1 ओवरों में महज 118 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर ही अरमान मनैक (0) के रूप में झटका लगा।

इसके बाद कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मोहम्मद बुलबुलिया 14 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए।

टीम 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से पॉल जेम्स ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। पॉल जेम्स ने 60 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 33 रन की पारी खेली, जबकि जोरिच 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने महज 7 रन पर विल मलाजुक (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से स्टीवन होगन और नितेश सैमुअल ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। नितेश 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद होगन ने कप्तान ओलिवर पीक (10) के साथ 22 रन, जबकि एलेक्स ली यंग के साथ 27 रन की साझेदारी की।

होगन 73 गेंदों में 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद एलेक्स ली यंग ने जेडेन ड्रेपर के साथ 28 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से जेजे बासन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बयांडा माजोला ने 1 विकेट निकाला।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,801
Messages
8,833
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top