पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मरणोपरांत धर्मेंद्र को पद्म विभूषण तो शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मरणोपरांत धर्मेंद्र को पद्म विभूषण तो शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण


नई दिल्ली, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों का ऐलान किया। गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 19 महिलाएं हैं, और इस सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, और ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

मरोपरांत धर्मेंद्र सिंह देओल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि केरल के केटी थॉमस को सार्वजनिक मामले में यह पुरस्कार मिला। आर्ट में उत्तर प्रदेश के एन राजम, साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में केरल के पी नारायणन, और सार्वजनिक मामले में केरल के वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला।

पद्म भूषण की लिस्ट में महाराष्ट्र की अलका याग्निक, उत्तराखंड के भगत सिंह कोश्यारी, तमिलनाडु के कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, केरल के ममूटी, अमेरिका के डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु और विजय अमृतराज, महाराष्ट्र के पीयूष पांडे (मरणोपरांत), तमिलनाडु के एसकेएम मैइलानंदन, कर्नाटक के शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उदय कोटक, दिल्ली के वी के मल्होत्रा (मरणोपरांत), और केरल के वेल्लापल्ली नटेसन शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जिसे तीन श्रेणियों में दिया जाता है, जैसे पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि।

'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
1,547
Messages
1,579
Members
17
Latest member
RohitJain
Back
Top