चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक, मलोया थाने में तैनात इंस्पेक्टर समेत दो को भी मिला सम्मान

चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक, मलोया थाने में तैनात इंस्पेक्टर समेत दो को भी मिला सम्मान


चंडीगढ़, 25 जनवरी। देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को इस गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी दी गई है, उनमें पुष्पेंद्र कुमार, आईजीपी, यूटी चंडीगढ़ का नाम प्रमुख है। उन्हें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक दक्षता और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

इसके अलावा, चंडीगढ़ के मलोया थाने में तैनात इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल को भी राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर रहते हुए ईमानदारी और साहस के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी और कर्मी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं दी हैं, इनको भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा से पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और यह संदेश गया है कि समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दी जाती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल सम्मानित होने वाले अधिकारियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसके साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इन सम्मानित कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार-निरोध, आर्थिक अपराधों की जांच और प्रशासनिक दक्षता में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,720
Messages
8,752
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top