साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक

साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक


लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में मन विचलित रह सकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापार में लाभ की स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करने के लिए ये हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखें। चोट चपेट का भय रहेगा। आलस्य से बचें अन्यथा किसी प्रकार का नुकसान संभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है अतः सचेत रहें। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। धनलाभ संभव है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आप मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने की तरफ अधिक ध्यान दे सकते हैं तथा सु-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता कई उपलब्धियों भरा हो सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है तथा फालतू का मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आपको किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है जिससे आपकी छवि समाज में और अच्छी होगी। सुख -सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के अच्छे योग बन सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से चिंतित हो सकते हैं। नए जॉब ऑफर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह पराक्रम में वृद्धि होगी तथा साथ ही साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके आस-पास के लोग आपसे सलाह-मशिवरा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। गलत तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार की वार्तालाप में धैर्य और संयम रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते हैं। अगर आप छात्र हैं तो पढ़ाई से मन भटक सकता है ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। पारिवारिक सहयोग तथा ख़ुशी का वातावरण बनेगा। भाई बहनों को लेकर स्थिति कुछ विपरीत हो सकती है। अगर किसी प्रकार का धन अटका हुआ है तो इस हफ्ते उसके प्राप्ति के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों को पनपने न दें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ होने से कार्य में प्रगति आएगी, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा लाभजनक स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोग भी लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। धन के आगमन के अच्छे योग हैं। अपने पराक्रम से कई कार्य हल करेंगे। कोई बड़ी व्यवसायी डील होने से खुशी प्राप्त होगी। विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह का उत्तरार्ध धनलाभ वाला हो सकता है। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है तथा कुछ समय के लिए घर -परिवार से दूर हो सकते हैं। रुके कार्य संपन्न होंगे। मार्केटिंग फील्ड से संबंधित लोगों को अपनी वाणी के प्रभाव से फायदा प्राप्त हो सकता है। मुख से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। लोग आपकी सलाह लेंगे और उस पर अमल करेंगे।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत लाभ देने वाली रह सकती है। धनलाभ के योग रहेंगे। कोई क़ानूनी मामला परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हड्डियों तथा नसों से सम्बंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है अनदेखी न करें। जीवनसाथी तथा व्यावसायिक लोगों से मतभेद संभव है। सचेत रहें मन में किसी के लिए गलत विचार न लाएं। नौकरी वर्ग को फायदा प्राप्त होगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी पेशा में कार्यरत जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग है साथ ही प्रमोशन तथा नए जॉब ऑफर की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के योग बनते बिगड़ते रहेंगे। संतान से कष्ट संभव हो सकता है। बड़े भाई तथा पितातुल्य जनों से मतभेद संभव है। बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

मीन लग्नराशि: इस सप्ताह की शुरुआत से ही भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी तथा व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता के योग तथा कुछ नया करेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है, अतः खाने पीने में सावधानी बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई धन की समस्या हल हो सकती है।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम

वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top