तेजस्वी यादव कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं और काम इसके विपरीत करते हैं: उपेंद्र कुशवाहा

तेजस्वी यादव कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं और काम इसके विपरीत करते हैं: उपेंद्र कुशवाहा


पटना, 24 जनवरी। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सिर्फ कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं, लेकिन काम इसके विपरीत करते हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को जयंती मनाने का कोई हक नहीं है। वैसे हम उन्हें जयंती मनाने से रोक नहीं सकते, लेकिन नैतिकता के आधार पर उन्हें जयंती नहीं मनानी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि समतामूलक समाज, सामाजिक न्याय और दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए जीवनभर प्रयास करने वाले तथा सबकी चिंता और विशेष रूप से दुर्बल-असहाय के प्रति करुणा रखने वाले समावेशी नीतियों एवं विचारों के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी पार्टी ने तय किया है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाएंगे। हम संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं, अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे। जितना उन्होंने किया और जो बाकी है, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। गरीबों के लिए उन्होंने बहुत काम किया और ऐसे कार्यों के लिए उन्हें भारत रत्न दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताता हूं कि उन्होंने भारत रत्न देकर बिहार का गौरव बढ़ाया।

मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी का बयान बहुत आपत्तिजनक है। इस बयान के लिए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। मुंबई को बनाने में बिहार की अहम भूमिका रही है। बिहार के लोग अपना भवन बनाना चाहते हैं तो आपत्ति जता रहे हैं। हम स्थानीय सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब मुकदमा दर्ज हो और उचित कार्रवाई की जाए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,772
Messages
8,804
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top