'तमिलनाडु में एनडीए को मिलेगा मजबूत जनादेश', एमके स्टालिन को भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का जवाब

'तमिलनाडु में एनडीए को मिलेगा मजबूत जनादेश', एमके स्टालिन को भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का जवाब


चेन्नई/नई दिल्ली, 24 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद तमिलनाडु की राजनीति उबाल पर है। सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस पार्टी दावा कर रही हैं कि तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन का कोई असर नहीं होगा। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा है कि तमिलनाडु के संकेत गवाही देते हैं कि एनडीए को मजबूत जनादेश मिलेगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, "तमिलनाडु में डीएमके सरकार के खिलाफ जिस तरह से लोगों में भारी गुस्सा है, उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को मजबूत जनादेश मिलेगा। तमिलनाडु से आ रहे तमाम संकेत इस बात की गवाही देते हैं।"

इसी बीच, प्रेम शुक्ला ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, "एमके स्टालिन की पार्टी के नेता देश में नफरत फैला रहे हैं। उनका बेटा भी यही कर रहा है। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि नफरत फैलाने के लिए उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। वे अपने बेटे उदयनिधि को नफरत फैलाने की दुकान से बाहर निकालने का काम करें।"

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु में भाजपा का डबल इंजन नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद एमके स्टालिन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री जिस डबल इंजन की बात करते हैं, वह तमिलनाडु में नहीं चलेगा। तमिलनाडु ने एकजुट भाजपा सरकार की बनाई सभी रुकावटों को तोड़कर ऐतिहासिक विकास किया है।"

वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि चाहे सरकार डबल इंजन की बात करे या ट्रिपल इंजन की, अगर इंजन ही फेल हो चुकी हो तो उसे कोई चला नहीं सकता। टैगोर ने दावा किया कि तमिलनाडु में यह इंजन पहले ही फेल हो चुका है और सीबीआई और ईडी की मदद से बनाए गए एनडीए गठबंधन का यहां कोई असर नहीं होगा।

मणिकम टैगोर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने तिरुपरनकुंद्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला तमिलनाडु के लोगों के लिए बेहद संवेदनशील है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,598
Messages
8,630
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top