आईपीएल करियर में 250 से अधिक मुकाबले खेलने वाले सिर्फ 5 खिलाड़ी, जानिए कौन हैं ये महान धुरंधर

सिर्फ 5 खिलाड़ी, जो आईपीएल करियर में खेल चुके 250 मुकाबले


नई दिल्ली, 14 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग से अपनी चमक बिखेरी। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ मैदान पर उतरकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।

आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल करियर में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके माही ने आईपीएल करियर में सर्वाधिक मैच खेले हैं। धोनी ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।

रोहित शर्मा: एक ओर माही ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (एमआई) को 5 टाइटल जिताए। रोहित ने इस लीग में साल 2008 से अब तक कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन जुटाए। रोहित शर्मा आईपीएल में 2 शतक लगा चुके हैं।

विराट कोहली: इस दिग्गज बल्लेबाज ने सभी 18 सीजन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले। इस दौरान कोहली 267 आईपीएल मुकाबलों में नजर आए, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। कोहली ने इस लीग में कुल 8 शतक लगाए हैं।

दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले। इस दौरान 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन अपने नाम किए। कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।

रवींद्र जडेजा: इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक 254 मैच खेले हैं, जिसमें 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए। जड्डू इस लीग में 170 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 छक्के और 240 चौके निकले।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,599
Messages
16,636
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top