शांति के लिए अफगानिस्तान तैयार! मुत्तकी ने वांग यी से बात कर अफगान-पाक संघर्ष में सराही चीन की मध्यस्थता

वांग यी ने अफगान विदेश मंत्री के साथ फोन वार्ता की


बीजिंग, 14 मार्च। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुत्तकी ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के लिए चीन के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की।

मुत्तकी ने कहा कि अफगान लोगों ने युद्ध की पीड़ा झेली है और वे शांति एवं विकास के अवसरों को संजोते हैं। अफगानिस्तान क्षेत्र में अस्थिरता का नहीं, बल्कि शांति का स्रोत बनना चाहता है। उन्होंने दोहराया कि अफगान क्षेत्र का उपयोग पड़ोसी देशों पर हमले के लिए नहीं किया जाएगा और वे किसी भी देश के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पड़ोसी देश आपसी विश्वास और मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करेंगे।

वांग यी ने कहा कि बाहरी वातावरण जितना अधिक अस्थिर होगा, क्षेत्रीय देशों के लिए एकजुट होना और कठिनाइयों का सामना करना उतना ही आवश्यक है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान भाई और ऐसे पड़ोसी हैं जो कहीं नहीं जा सकते। दोनों देशों के बीच किसी भी मुद्दे का समाधान केवल वार्ता और परामर्श के माध्यम से संभव है। बल प्रयोग से स्थिति और अधिक जटिल होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन के अफगानिस्तान मामलों के विशेष दूत दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में लगे हुए हैं। चीन चाहता है कि दोनों पक्ष संयम बरतें और जल्द से जल्द आमने-सामने वार्ता करें।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने ईरान की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। वांग यी ने कहा कि चीन शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,599
Messages
16,636
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top