शीत्सांग के न्यिंग-ची में आड़ू के फूलों का भव्य उत्सव 3 अप्रैल से, अनुभव करें संस्कृति और प्रकृति का जादू

23वां न्यिंग-ची आड़ू फूल पर्यटन-संस्कृति महोत्सव 3 अप्रैल को शुरू होगा


बीजिंग, 14 मार्च। 23वां न्यिंग-ची आड़ू फूल पर्यटन-संस्कृति महोत्सव के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली खबर के मुताबिक, इस महोत्सव का उद्घाटन 3 अप्रैल को शीत्सांग के न्यिंग-ची शहर के कोंगपू पार्क में आयोजित किया जाएगा।

शीत्सांग की वार्षिक सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के पहले अध्याय के रूप में, मौजूदा आड़ू-फूल महोत्सव में कई रंगबिरंगे कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

मुख्य गतिविधियों में उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक प्रदर्शन, आड़ू के फूलों का कार्निवल, 'हैलो न्यिंग-ची' संगीत सभा आदि शामिल हैं, जिनसे लोग क्षेत्रीय विशेषताओं वाली संस्कृति, खान-पान, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत आदि का अनुभव कर सकेंगे।

मुख्य गतिविधियों के अलावा, इस सत्र के आड़ू-फूल महोत्सव में परिस्थितिजन्य गीत-नृत्य नाटक, आड़ू-फूल रात्रि संगीतमय पार्टी, राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी, सुलेख और चित्रकला प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिनका उद्देश्य आगंतुकों के लिए एक शानदार, आकर्षक और सहभागी वसंतकालीन सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव का आयोजन करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,577
Messages
16,614
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top