आयुर्वेद का खजाना: रोज सुबह खाएं भीगे ड्राई फ्रूट्स, पाएं भरपूर एनर्जी और बेहतर पाचन के साथ अद्भुत सेहत

भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी


नई दिल्ली, 14 मार्च। तेज रफ्तार जीवनशैली में स्वस्थ रहने का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, हालांकि अपने आहार में पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स शामिल करना जरूरी है, लेकिन कई बार हम सभी आवश्यक पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते।

सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स खाने के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। दादी-नानी इसे भिगोकर खाने की सलाह देती हैं और सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं और पूरे दिन आपका शरीर एनर्जी से भरा रहता है।

आयुर्वेद के अनुसार, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और पाचन भी बेहतर रहता है। चरक संहिता के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स भिगोने से मेवों में मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे वे आसानी से पच जाते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

चरक संहिता के अनुसार, सुबह-सुबह बादाम को भिगोकर खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है।

अखरोट में मौजूद फाइबर और प्रोटीन भूख को कम करने और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने और स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलती है।

किशमिश गर्म होते हैं। ऐसे में इसे भिगोकर खाने से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती। साथ ही यह शरीर में खून की कमी भी पूरी करता है।

खजूर को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। इसमें पाया जाने वाला ऑर्गेनिक सल्फर सीजनल एनर्जी को खत्म कर सकता है। यह हार्ट और नसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

अंजीर एक काफी गर्म ड्राई फ्रूट होता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल संतुलित मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि अंजीर कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर को ताकत देने का काम करता है। पानी में भिगोने से यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। महिलाओं से जुड़ी बीमारियों और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अंजीर फायदेमंद माना जाता है।

काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही यह याददाश्त को और बेहतर बनाते हैं।

भीगी हुई मूंगफली आपके बाल और स्किन के लिए बहुत अच्छी है, इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को और भी बेहतर बनाते हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,412
Messages
16,449
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top