मध्य पूर्व संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु पहुंची भारतीयों की उड़ान, बोले- अफवाहों के विपरीत UAE सुरक्षित

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट


बेंगलुरु, 14 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु आ रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई-262 आज केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई। अबू धाबी से बेंगलुरु पहुंचे भारतीय नागरिकोंMने बताया कि कुवैत और बहरीन की तुलना में संयुक्त अरब अमीरात में स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर है, हालांकि उन्होंने संघर्ष जारी रहने की स्थिति में भारतीय कामगारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के बारे में आशंका भी व्यक्त की।

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। एक यात्री ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दुबई के प्रमुख स्थलों पर हमले का दावा किया गया था। यात्री ने कहा, "भारतीय मीडिया में दिखाई जा रही खबरें कि बुर्ज खलीफा पर हमला हुआ है, कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, ये सब झूठी खबरें हैं। इन सब बातों पर विश्वास न करें। जब भी कोई हमला होता है, तो कुछ न कुछ होता है, मलबा वगैरह गिर जाता है, उससे धुआं निकलता है और ऐसा हो रहा है। इसी वजह से सिर्फ कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, बाकी सब सामान्य है। कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और दफ्तर सामान्य हैं। हर जगह सब कुछ समान्य हैं।"

एक अन्य यात्री ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी और सरकारी सूचनाओं पर विश्वास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के बजाय विश्वसनीय वेबसाइटों और विश्वसनीय खबरों का अनुसरण करना चाहिए। सरकार द्वारा जारी की गई सूचनाओं पर ध्यान दें। खासकर दुबई और अबू धाबी सरकार की सूचनाएं। वे प्रतिदिन की सूचनाएं दे रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। सब कुछ सामान्य चल रहा है।”

अबू धाबी के यात्री टिंडू ने कहा, "अबू धाबी और दुबई में बहुत समस्या है, लेकिन सरकार सहयोग भी दे रही है। हम स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। व्यक्तिगत रूप से अभी स्थिति ठीक है। हम लॉस एंजिल्स में रह रहे हैं। दुबई या अबू धाबी की मौजूदा स्थिति का पता नहीं है, लेकिन हम अबू धाबी से आ रहे हैं। उस समय सब ठीक चल रहा था।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,383
Messages
16,420
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top