सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में अनुपम खेर की भावुक पोस्ट, लिखीं दिल छू लेने वाली बातें

सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए अनुपम खेर, फोटो के साथ शेयर की भावुक बातें


मुंबई, 13 मार्च। भारतीय हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख निर्देशक और निर्माता सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की शादी अभिषेक के साथ हुई। शादी के बाद बीते दिन मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, अनुपम खेर, विक्की कौशल, तब्बू और रेखा से लेकर इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की।

अभिनेता अनुपम खेर ने बीते दिन की एक खास तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने शुक्रवार को फैंस के साथ पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कुल भावुक बातें लिखीं। उन्होंने लिखा, "ईशा और अभिषेक की शादी! कुछ शादियां महज उत्सव नहीं होतीं, बल्कि ये इस बात का स्मरण दिलाती हैं कि जीवन कितनी खूबसूरती से आगे बढ़ता है।"

अनुपम खेर ने आगे लिखा, "कल शाम मुझे अपने प्रिय मित्र सूरज बरजात्या की प्यारी बेटी ईशा और अभिषेक की शादी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उसे जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते देखना अत्यंत भावुक कर देने वाला था। मैं सूरज को लगभग 41-42 वर्षों से जानता हूं। फिल्म उद्योग में हमारे शुरुआती दिनों से लेकर एक फिल्म निर्माता और एक इंसान के रूप में उनकी शानदार यात्रा तक, उनके जीवन को साकार होते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और हां, प्रिय विनीता, अपनी गर्मजोशी और शालीनता के साथ हमेशा से उनके खूबसूरत परिवार का दिल रही हैं।"

उन्होंने लिखा, "ईशा को प्यार और उम्मीद से भरे एक नए जीवन में कदम रखते देखना ऐसा लगा मानो समय का चक्र पूरा हो गया हो। ईशा और अभिषेक को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और प्यार। आपका जीवन सहभागिता, हंसी, समझ और अनंत खुशियों से भरा रहे। सूरज और विनीता को उनके परिवार की इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बधाई। प्यार और शुभकामनाएं।"

सूरज बड़जात्या हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जो मुख्य रूप से पारिवारिक, पारंपरिक और प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'हम साथ-साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्हें 2022 की एडवेंचर ड्रामा फिल्म 'ऊंचाई' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जो हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 40 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 1984 में 'सारांश' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले खेर को भारत सरकार द्वारा 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,221
Messages
16,258
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top