जिंदगी की हर बाजी जीतने का गुर महक चहल ने शतरंज खेलते हुए बताया कैसे बनें चैंपियन

महक चहल ने शतरंज की बाजी की तरह जिंदगी में भी जीतने की दी सीख


मुंबई, 13 मार्च। मनोरंजन जगत में सोशल मीडिया अब सिर्फ तस्वीरें पोस्ट करने का जरिया नहीं रह गया है बल्कि सितारे इसके जरिए अपने विचार, अनुभव और जिंदगी के नजरिए भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को अभिनेत्री महक चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही तस्वीर साझा की है जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पोस्ट में वह शतरंज खेलती नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने जिंदगी को लेकर एक दिलचस्प बात लिखी है।

महक चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शतरंज की बिसात के सामने बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका अंदाज काफी शांत दिखाई दे रहा है, जैसे वह अगली चाल के बारे में गहराई से सोच रही हों। शतरंज की बिसात पर मोहरे सजे हुए हैं और महक उन्हें ध्यान से देखती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी काफी हद तक शतरंज की तरह है। कुछ चालें जीत दिलाती हैं, कुछ से आप सीखते हैं। दोनों ही तरह से, यह सब खेल का हिस्सा है।'

महक चहल के इस पोस्ट पर फैंस अपनी ओर से खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस संदेश को प्रेरणादायक बताया।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वाह, क्या बात कही है, जिंदगी सच में शतरंज की तरह ही होती है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'यह सिर्फ शतरंज नहीं, लाइफ की बड़ी सीख है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'हार भी जरूरी है, तभी जीत की कीमत समझ आती है।'

महक चहल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगु फिल्म 'नीथो' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में हिंदी फिल्म 'नई पड़ोसन' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिससे उन्हें पहचान मिली। आगे चलकर वह कई हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ कई लोकप्रिय गानों में भी डांस परफॉर्मेंस दी। 2009 में वह सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में दिखाई दीं। टेलीविजन पर उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में हिस्सा लेकर खास लोकप्रियता हासिल की, जहां वह रनर-अप रहीं। बाद में उन्होंने 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में भी भाग लिया। वहीं 'नागिन 6' में अहम किरदार निभाया।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,185
Messages
16,222
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top