अमित देशमुख का दावा: मुंबई के होटल-रेस्टोरेंट में LPG खत्म, आम आदमी परेशान; सरकार के दावे पर सवाल

एलपीजी संकट पर अमित देशमुख का दावा, मुंबई में रेस्टोरेंट और होटलों में गैस की कमी


मुंबई, 13 मार्च। एलपीजी संकट पर जहां सरकार देश की जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि देश में गैस की किल्लत नहीं है, वहीं महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने दावा किया है कि मुंबई में रेस्टोरेंट, होटल और कैंटीन में कुकिंग गैस की किल्लत शुरू हो गई है।

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने कहा कि अगर आप देखें, तो ये शिकायतें आम आदमी कर रहा है। रेस्टोरेंट, होटल और कैंटीन, जहां कुकिंग गैस इस्तेमाल होती है, उसकी किल्लत शुरू हो गई है। सड़कों पर इसी की चर्चा हो रही है। इसलिए मुझे लगता है कि केंद्रीय मंत्री किस आधार पर बोल रहे हैं, यह हमारी समझ से बाहर है।

कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने काव्या मारन की टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा 'द हंड्रेड लीग' में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों और पूरे देश में आतंकवाद को लेकर जो चर्चा लंबे समय से चल रही है, उसे देखते हुए अगर भारत की कोई क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बात करती है, तो यह गलत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि देश के लोगों के दिलों में इस मामले को लेकर जो भी भावनाएं हैं, यह उन भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसके लिए एक कानून पहले से ही मौजूद है। सरकार और क्या कह सकती है। एक बार जब सरकार कोई फैसला ले लेती है, तो वह उस पर कोई टिप्पणी नहीं करती।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने कहा कि मुझे लगता है कि देश में भारतीय चुनाव आयोग का कामकाज जिस तरह से चल रहा है, उसे लेकर पूरे देश से बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं। इसलिए मुझे लगता है कि अगर लोकसभा और राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही है, तो यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। अब लोग भारतीय चुनाव आयोग पर एक बड़ा सवाल उठा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि भारत में जिस तरह से लोकतंत्र चल रहा है, या जिस तरह से उसकी रक्षा होनी चाहिए, वैसा नहीं हो रहा है और इस पर बहुत संदेह है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,185
Messages
16,222
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top