मुंबई, 13 मार्च। अभिनेता दिलजीत दोसांझ जल्द ही बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्यार, अलगाव और लंबे इंतजार की भावनाओं को बखूबी से दर्शाया गया है। शुक्रवार को फिल्मi मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया।
फिल्म के टीजर को काफी इंटेंस दिखाया गया है। इसमें पुराने समय की लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है। इसमें शरवरी का अलग लुक देखने को मिलता है। इसकी शुरुआत दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह के संवाद से होती है। इसमें नसीरुद्दीन बेड पर लेटे हैं और दिलजीत उनसे मिलने आते हैं।
सीन के बैकग्राउंड में दिलजीत कहानी की हल्की झलक के बारे में बताते हैं, 'कहानी है रोमांटिक जो कई साल से दादाजी के दिमाग में चल रही है' और फिर कहानी पीछे जाती है, जहां शरवरी और वेदांग रैना की लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है और बाद में वेदांग रोते हुए ट्रेन से जाते हुए कहते हैं, 'मैं वापस आऊंगा।'
वहीं, टीजर के आखिरी में दिलजीत कहते हैं, "अगर जिंदा रहे तो लाइक, कमेंट, सब्सक्राइब, हैशटैग पार्टिशन।'
हालांकि, दिलजीत की इस लाइन से आभास होता है कि फिल्म की कहानी लव स्टोरी और भारत विभाजन पर आधारित हो सकती है। वहीं, टीजर में वेदांग रैना का भावुक डायलॉग, "मैं वापस आऊंगा," फिल्म की पूरी कहानी का सार बताया जा रहा है।
'मैं वापस आऊंगा' का टीजर दिलजीत समेत फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।
फिल्म का निर्देशन इम्तियाज ने किया है, जो अपनी संवेदनशील कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया और गीत इरशाद कामिल ने दिए हैं। वहीं, समीर नायर, दीपक सेगल, मोहित चौधरी और शिबाशिष सरकार ने मिलकर इसका निर्माण कर किया है। यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी लेकर आ रही है, जिसे दर्शक 12 जून से सिनेमाघरों में देख सकेंगे।